पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhuban News Two Youth Gang Raped In Madhuban 8th Student Lodged Fir Lodged

मधुबन में 8वीं की छात्रा का अपहरण कर दो युवकों ने किया गैंगरेप, प्राथमिकी दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला के मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया है। आठवीं में पढ़ने वाली नाबालिग को गुरुवार की रात उसी गांव के दो युवकों ने अगवा कर लिया और घर से थोड़ी दूर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। रेप की घटना के बाद रात को ही खोजबीन के दौरान किशोरी परिजनों को घर से करीब 200 मीटर दूर एक मक्के के खेत में मिली। उस समय आरोपी भी वहीं थे जिसे परिजनों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों आरोपी किसी तरह अपने को छुड़ा कर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले। किशोरी आठवीं की छात्रा बताई जाती है। घटना के बाद शुक्रवार की सुबह परिजन किशोरी को लेकर थाना पर पहुंचे जहां पुलिस ने किशोरी की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए मोतिहारी भेज दिया। बताया जाता है कि किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ बांस के फट्‌ठे से बने घर में सोई थी। लड़की के माता पिता घर के बरामदे में सोए थे। देर रात को आरोपित दोनों युवकों ने पीछे की टाट के बंधन को काट कर हटा दिया और उसके बाद दोनों घर में घुस गए और लड़की का मुंह दबाकर बाहर निकाल कर मक्का के खेत में ले गए तथा उसके साथ रेप किया।

मेडिकल जांच के लिए पुलिस ने छात्रा को मोतिहारी भेजा

किशोरी की छोटी बहन जब रात को जगी तो अपनी बहन कोे बिस्तर पर नहीं देखा। इसके अलावे पीछे के टाट को हटाकर देखा और शोर मचाने लगी। इसके बाद माता-पिता व अन्य पड़ोसी वहां पहुंचे तब इसकी जानकारी सबको हुई जिसके बाद सभी मिल कर किशोरी को खोजने लगे। खोजने के क्रम में किशोरी घर से थोड़ी दूर मक्के के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिली। वहीं पर दोनों आरोपी भी पकड़े गए जिसके साथ गांव के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। लेकिन आरोपी किसी प्रकार अंधेरे में भाग निकले। रात होने के कारण परिजन थाना नहीं पहुंचे। सुबह थाने में पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं, आरोपी युवक फरार बताए जा रहे हैं।

जिले में महज 4 दिनों के अंदर रेप के 3 मामले दर्ज किए गए

जिले के अलग-अलग जगहों पर बिगत चार दिन के भीतर तीन रेप की घटना हुई है। मलाही थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप की घटना मंगलवार को होली के दिन हुई थी जहां होली में रंग लगाने के बहाने पडोस के एक देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया था। वहीं रमगढवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। दोनों हीं मामलों में पुलिस अभी लगी ही थी कि मधुबन में छात्रा से रेप की घटना ने सबको झकझोर दिया है। इसके पूर्व भी दिसंबर माह में गोविंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को घर से अगवा कर बेतिया के एक बगीचा में ले जाकर दुष्कर्म किया गया था। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गत वर्ष मधुबन में एक 12 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया था जिसे दूसरे परदेश में ले जाकर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

घटनास्थल पर पकड़े जाने के बाद आरोपितों ने ग्रामीणों के साथ की मारपीट, अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले

दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस बहुत जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
संतोष कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष, मधुबन
खबरें और भी हैं...