पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kesariya News Two Youths Held Hostage On Charges Of Human Trafficking And Handed Over To Police

मानव तस्करी के आरोप में दो युवकों को बंधक बनाकर पुलिस को सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिलावरपुर गांव में सीएसपी संचालक सहित दो युवकों का हाथ बांधकर बंधक बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। घटना की सूचना पाकर पहुंची केसरिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। दोनों युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आयी है। पकड़े गए युवक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी फिरोज आलम व दिलावरपुर निवासी राम किशोर कुंअर हैं। मामले में दिलावरपुर वार्ड तीन निवासी मंजय कुंअर ने मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है जिसमें उसने अपने छोटे भाई अजीत कुंअर की प|ी को भगाकर उसकी किडनी बेचने का आरोप लगाया है। साथ ही गलत संबंध होने की बात भी कही है। कहा है कि गत नौ मार्च की रात उसकी भावो अपने तीन वर्षीय पुत्री के साथ गायब हो गई। जबकि उसकी एक पुत्री घर पर ही है। जिसकी खोजबीन सगे-संबंधी के साथ-साथ कई जगहों पर की गई। लेकिन उसका पता नहीं चला। उक्त महिला की मोबाइल को जब खंगाला गया तो उसमें बातचीत करते हुए कई ऑडियो मिला। जिसमें भागने की जानकारी उनलोगों को हुई। उस आधार पर दोनों आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। उसने दोनों आरोपितों के साथ महिला का गलत संबंध होने का भी आरोप लगाया है। महिला अभी भी गायब है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है अौर गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है।

पकड़े गए युवक और मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...