पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Turkauliya News Unorganized Workers Are Not Getting The Benefit Of Schemes

असंगठित कामगारों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

असंगठित कामगार व मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि सरकार लगातार दावा कर रही है कि मजदूरों लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। हकीकत में धरातल पर ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। पहले इन मजदूरों को योजना के तहत 15 हजार रुपए मिलती थी ताकि मजदूर कमाने के लिए औजार, साइकिल, पोशाक आदि सामान खरीद सकें। लेकिन सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। उक्त बातें असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्येंद्रनाथ तिवारी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मजदूरों से मिलने के बाद कही। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि ग्राम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला मे डीएम ने भी स्वीकार किया है कि जिला मे असंगठित मजदूरों का निबंधन बहुत कम है। इन परिस्थितियों मे योजनाओं के कार्यान्वयन की क्या हालत होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...