- Hindi News
- National
- Raxaul News Unseasonal Rains Affected Life Loss Of Pulses Crop Discouragement Among Farmers
बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित, दलहन की फसल काे हुअा नुकसान, किसानों में छाई मायूसी
बेमौसमी बारिश से जहां जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया वहीं इससे दलहन की फसल को नुकसान होगा। हालांकि गेंहूं की फसल को इस बारिश से लाभ मिलेगा। शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक लगातार बारिश होने से शहर के सभी सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव हो गया जिससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बारिश के कारण स्कूल-काॅलेज व कोचिंग आने-जाने वाले बच्चों को भींग कर आने जाने की विवशता रही। शहर के तुमड़िया टोला, नेपाली स्टेशन रोड, मछली बाजार, सब्जी बजार, बड़ा परेउंवा, काॅलेज रोड और पूर्वी रेलवे ढाला के उत्तर से लेकर भारत नेपाल मैत्री पुल और कस्टम से नेपाली स्टेशन होते हुए रेलवे माल यार्ड तक सड़क की स्थिति काफी खराब है अाैर हल्की बारिश में भी इन सड़कों पर चलना काफी मुश्किल होता है। शुक्रवार को इन सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव के साथ साथ फिसलन होने से भी स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैमौसम बारिश से सड़क पर फैला कीचड़।