पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News Women Are Achieving Many Achievements Including Social Economic Radha Mohan

महिलाएं सामाजिक, आर्थिक सहित कई उपलब्धियां हासिल कर रहीं हैं : राधामोहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह रविवार को नगर भवन में आयोजित किया गया। अध्यक्षता महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक मीना मिश्रा व संचालन शीला सचदेव ने किया। मौके पर मोतिहारी सांसद सह चेयरमैन रेलवे स्थायी समिति राधामोहन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं के प्रति आदर भाव और सम्मान प्रकट करने के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एक विशेष दिन है। हमारे देश में महिलाएं आज सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक रूप से अनेक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इसलिए हम इस विशेष दिन को महिलाओं की उपलब्धियों के उत्सव के रूप में भी मना सकते हैं। देश और समाज के उत्थान में महिलाओं ने हमेशा से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

महिला पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

मोतिहारी | रविवार को लायंस क्लब ऑफ कपल मोतिहारी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन के सभी महिला पुलिसकर्मियों को सेनेटरी नेपकीन, छाता, मिठाईयां, आयरन की गोली, वाटर बोतल, तौलिया, कैशरॉल आदि देकर सम्मानित किया गया। वहीं शहर में लगे बलुआ गोलंबर ओवर ब्रीज, कचहरी चौक, स्टेशन चौक, बरियारपुर आदि जगहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को भी क्लब के द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष डाॅ. जसवीर शरण ने कहा कि महिलाएं भी पुलिस की नौकरी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। ं इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी कपल के डॉ. आशुतोष शरण, मधुसूदन जलान, चंदू मिश्रा, प्रशांत जायसवाल, धर्मेन्द्र कुमार, अमर मोदी, मुरारी सर्राफ आिद थे।

महिलाएं सशक्त होंगी तब समाज होगा मजबूत : मंजू

चिरैया | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को प्रखंड के मिश्रौलिया गांव स्थित किसान भवन के सभागार में महिला सशक्तीकरण की मांग विषय पर विचार गोष्ठी सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता व संचालन पूर्व जिप अध्यक्ष सह जदयू नेत्री मंजू देवी ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंजू देवी ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी। तब समाज व देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में मजबूती के साथ काम कर रही है। इस अवसर पर सुनीता देवी, मूर्ति देवी, हरिला खातून, राइबल देवी, सविता देवी, जदयू के प्रखंउ अध्यक्ष केदार पटेल, उपेन्द्र प्रसाद, दीवाकर पांडेय, मो एकलाख व नन्हक सिंह, पवन कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...