- Hindi News
- National
- Turkauliya News Women Have A Leading Role In Every Field And Need To Be Empowered Baby
हर क्षेत्र में महिलाओं की है अग्रणी भूमिका, और सशक्त होने की है जरूरत : बेबी
तुरकौलिया | विश्व महिला दिवस के अवसर रोशनी पब्लिक स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के अधिकार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते मुखिया बेबी आलम ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र मे अग्रणी भूमिका निभा रही है। एक जमाना था जब चहारदीवारी के अंदर कैद कर रखा जाता था। लेकिन अब जमाना बदल गया है। हवाई जहाज उड़ाने से लेकर सभी प्रकार की नौकरियां महिलाएं कर रही है। इतना ही राजनीति के क्षेत्र मे अहम योगदान निभा रही है। बावजूद इसके महिलाओं को और सशक्त होने की जरूरत है। समाज मे आज भी बच्चियों को जन्म लेने के पहले ही मार दी जाती है। वही रोजाना दहेज के नाम पर कही न कही औरतों की गला घोंट दी जाती है। इन सब बुराइयों के खिलाफ महिलाओं को एकजुट होकर समाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। विद्यालय में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। पांच सौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा मे भाग लिया। विद्यालय निदेशक प्रिंस कुमार ने बताया कि परीक्षा का नतीजा 15 मार्च को निकलेगा। मौके पर विरेन्द्र सिंह, डाॅ विनोद सिंह, डाॅ आरके सिंह, हरेंद्र सिंह, रविंद्रनाथ कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा, कलावती देवी, प्रेमलता पाण्डेय, दीपक कुमार थे।