पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banjariya News Young Superpower Activists Distributed Masks In Mahadalit Colony Made People Aware

युवा महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने महादलित बस्ती में बांटे मास्क, लोगों को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साफ-सफाई के बारे में लोगों को विस्तार से दी गई जानकारी

युवा महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी अभियान चलाया। इस दौरान प्रखंड के चैलाहा पंचायत की महादलित बस्ती में लोगों को जागरूकता किया गया। साथ में संगठन ने साबुन और मास्क का वितरण करते हुए साफ-सफाई करने का तरीका बताया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक अध्यक्ष बीरबल कुमार व संरक्षक चंदन झा ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए साफ-सफाई रखना जरूरी है। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रिंस यादव ने कहा कि जिले में अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जायेगा। मौके पर उपस्थित संस्थापक सचिव राहुल मिश्रा, सक्षम श्रीवास्तव, मंजीत सहनी, नीरज राय, रामप्रकाश कुमार, नीरज बैठा, विजय पासवान, बुलेट सहनी, रंजन बैठा सहित महादलित बस्ती के ग्रामीण उपस्थित थे।

कोरोना से व्यापार पर भी पड़ रहा असर

रक्सौल | कोरोना वायरस के कारण जहां नेपाल व चीन के बीच आयात बंद होने से व्यापार में 40 प्रतिशत की कमी आयी है तो वहीं दूसरी तरफ भारत सहित अन्य देशों से नेपाल आनेवाले पर्यटकों के नहीं आने से नेपाल का इकोनॉमी पर 60 प्रतिशत का प्रभाव पड़ा है। कोरोना के कारण न तो नेपाल मे कोई पर्यटक आ रहे है और नही कोई पर्यटन के लिए नेपाल से बाहर जा रहा है। इससे पर्यटन के व्यापार पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ा है। उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए वीरगंज उद्दोग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप केडिया ने दी। बताया कि कोरोना के कारण चीन से नेपाल के लिए माल का आयात 40 प्रतिशत होता था जो ठप हो गया है।

महादलित बस्ती में लोगों को जागरूक करते संगठन के सदस्य।
खबरें और भी हैं...