शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक हुआ गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुअरवा वार्ड 2 से पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक अफताब आलम है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गिरफ्तार युवक अपने परिजनों की पिटाई कर रहा है। इसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर उसकी मेडिकल जांच कराई गई। इसमें चिकित्सकों ने उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि की। मामले में मोख्तार अहमद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि उनका पुत्र अफताब शराब के नशे में घर पहुंचकर उससे 10 हजार रुपए की मांग करने लगा। रुपए देने से इंकार करने पर उन्हें व उनकी प|ी को मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा घर में तोड़फोड़ करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।