रुपए की लेनदेन में युवक को पीटकर किया घायल
इन्द्रगाछी गांव में गुरुवार को गांव में घूमते समय मोहन सहनी को उसके ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटा। जिससे उसको पेट, पीठ व हाथ में गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। घटना को लेकर मोहन ने बताया वह नेपाल में मजदूरी करता है। उसका एक ग्रामीण भी वहां काम करता था जो दुर्घटना का शिकार होकर मर गया। नेपाल में ही पुलिस ने मामले का अनुसंधान कर शव का पोस्टमार्टम करा कर घर भेज दिया। लेकिन, मौके का लाभ उठाकर मृतक के परिजनों ने मुकदमे का भय दिखाकर मृतक के आश्रितों को मोटी राशि देने का शर्त रख दिए। उसने कुछ रुपए मृतक के परिजनों को दे दी और बाकी के लिए छह माह का समय लेकर चेक दे दिया। मांगने गया तो मारपीट िदया।