पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

135 मरीजों का हुआ नि:शुल्क जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व किडनी दिवस के मौके पर जुबली बेल चौक जमालपुर पर एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एनईएसआईबीए पटना से आए चिकित्सक डा. गुरुनाथ के नेतृत्व में किया गया। निशुल्क जांच शिविर में जहां किडनी संबंधी बीमारी के बारे में उपस्थित मरीजों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

वही किडनी बीमारी से बचाओ एवं इनके लक्षण के बारे में विस्तार से बताते हुए डायबिटीज, हाई बीपी की पेशेंट को नियमित जांच कराने की सलाह दी गई। मौके पर डॉ. गुरुनाथ ने यह भी कहा कि नियमित व्यायाम के साथ-साथ जीवनशैली और खानपान नियमित रखने बात कही। शिविर में 135 मरीजों ने अपना जांच करवाया। मौके पर सहयोगी वरुण कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...