पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘सौहार्द का प्रतीक है बाबा भोला शाह आश्रम’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के एकाशी गांव में गंगा तट के समीप अवस्थित बाबा भोला शाह आश्रम का दसवां स्थापना दिवस समारोह बाबा भोला शाह के जन्मदिवस पर शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसका नेतृत्व आश्रम के संचालक चंदन बाबा उर्फ विनय बाबा ने किया। गुरु कायम शाह ने कहा कि बाबा भोला शाह का जन्म देवरिया जिला के मंझौली राज अंचल में 13 मार्च को हुआ था। बाबा का जन्मदिवस पहले मुंबई में मनाया जाता था, फिर उनके आदेश पर जन्मदिवस सभी आश्रमों में मनाया जाने लगा है।

गुरुभोला शाह ने कहा था कि मोहब्बत एवं खिदमत से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। हमारे यहां जाति धर्म संप्रदाय का कोई जगह नहीं। आश्रम पहुंचने वाले सभी गुरु भाई हिंदू, मुस्लिम, सिख हो या इसाई सभी एक हैं। यहां पहुंचने वाले किसी भी गुरु भाई के बीच कोई द्वेष नहीं होता है। सभी मिलजुल कर एक साथ गुरु की आराधना करते हैं। यही कारण है कि यहां आज के स्थापना दिवस समारोह में देश के 16 आश्रमों से पहुंचे श्रद्धालु उपस्थित हैं।

प्रत्येक बुधवार को होती है विशेष पूजा

बाबा कायम शाह ने केक काटकर बाबा भोला शाह का जन्मदिन एवं आश्रम का स्थापना दिवस मनाया। इसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में फल और केक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आश्रम के संचालक चंदन बाबा उर्फ विनय बाबा ने कहा कि आश्रम में प्रत्येक बुधवार को होने वाले पूजा में लोग मन्नतें मांगने पहुंचते हैं, और मुरादे पाते हैं। यहां पहुंचने वाले लोग अपनी दुख पीड़ा को भी दूर करने के लिए गुरु से प्रार्थना करते हैं।

कव्वाली का किया गया आयोजन

बड़ी संख्या में लोग प्रत्येक बुधवार को होने वाली पूजा में भाग लेते हैं। समारोह के दौरान जमशेदपुर से आए मशहूर कव्वाल के द्वारा कव्वाली का भी आयोजन किया गया। जिसका लुत्फ पूरी रात श्रद्धालुओं ने उठाया। समारोह में पूर्व मुखिया राम दिलीप पासवान, विजय सिंह, टमाटर सिंह, जाहिद खान, पंकज सिंह, हरिशंकर, मुन्ना यादव, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

श्रद्धालुओं को संदेश देते बाबा कायम साह व पुजारी चंदन बाबा।
खबरें और भी हैं...