‘सरकार की नीति शिक्षा व जनविरोधी’
धरहरा | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति धरहरा के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष निलेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की शाम हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी एवं शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के पुतले का होलिका दहन किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए पंकज कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार की नीति शिक्षा व जनविरोधी है यह सरकार गरीबों को शिक्षा से मरहूम रखना चाहती है। मीडिया प्रभारी रमन कुमार ने कहा समान काम के बदले समान वेतन लिए बगैर हमारा हड़ताल वापस नही होगा।