‘ऐतिहासिक होगा संतमत सत्संग का अधिवेशन’
संतमत सत्संग आश्रम नयागांव में गुरूवार को सत्संग समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन तांती ने की जबकि संचालन सचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 एवं 29 मार्च को आश्रम के स्थापना दिवस पर संतमत सत्संग का भव्य अधिवेशन नया गांव में होगा। जिसकी तैयारी पर चर्चा हुई। प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा करते हुये कहा कि नयागांव आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग अधिवेशन ऐतिहासिक होगा, जिसे सभी सत्संग प्रेमियों को एकजुट होकर सफल बनाने की जरूरत है।
अधिवेशन में सत्संग के प्रधान स्वामी चतुरानंद जी महाराज के अलावे स्वामी वेदानंद जी महाराज, योगानंद जी महाराज सहित अनेक वरिष्ठ साधु संत शिरकत करेंगे तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया होगा। इस मौके पर व्यवस्थापक अभिमन्यु साह, उप सचिव सुभाष चौरसिया, कोषाध्यक्ष सीताराम वैद्य, चंद्रशेखर मंडल, प्रमोद यादव, अंबिका तांती, विमल मोदी, जगदीश पंडित, परशुराम चौरसिया, आरके निराला, मदन लाल मंडल, अनिल मंडल, शंकर पंडित, सच्चिदानंद मंडल सहित अनेक सत्संगी मौजूद थे।
नयागांव संतमत आश्रम में बैठक करते सत्संग प्रेमी।