- Hindi News
- National
- Jamalpur News 500 Liters Of Foreign And 300 Liters Of Country Liquor Seized In Special Operation
विशेष अभियान में 500 लीटर विदेशी और 300 लीटर देसी शराब हुआ जब्त
होली के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं शराब पर लगाम के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 500 लीटर से अधिक विदेशी एवं लगभग 300 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वहीं इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
इस छापेमारी अभियान के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र से लगभग 912 (180 एमएल) बोतल विदेशी शराब, कासिम बाजार थाना क्षेत्र से लगभग 250 बोतल विदेशी शराब तथा जमालपुर थाना क्षेत्र से लगभग 300 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। इसके साथ ही लगभग 300 लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया।
एसपी लिपि सिंह ने कहा कि होली के त्योहार को लेकर शराब तस्करों के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में दो दिवसीय छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न थान पुलिस द्वारा भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त किया गया। वहीं मुंगेर की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारी तथा जवानों को वर्दी में रहने का निर्देश दिया गया था। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं शहर क्षेत्र में होली को लेकर बाइक द्वारा पुलिस बल के जवान निगरानी कर रहे थे। वहीं होली के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण तथा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के क्रम में गंगटा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसबिट्टी गांव से 50 लीटर महुआ शराब
बरामदगी किया। वहीं टेटिया थाना क्षेत्र के धपड़ी गांव में टेटिया पुलिस ने बीडीओ के नेतृत्व में कई शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया तथा लगभग 15 ड्रम फुला हुआ महुआ भी नष्ट किया। जबकि मंजूरा-भलगुडी पथ पर 7 लीटर महुआ शराब के साथ मालचक निवासी रंजीत कुमार एवं आशीष कुमार को टेटिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जमालपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार शराब तस्कर।