पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाहन चेकिंग अभियान में वसूला गया 6200 जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के बरियारपुर तीन बटिया चौक पर थानाध्यक्ष आरके रंजन के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान गुरूवार को चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया। तीन बटिया चौक पर लगे वाहन चेकिंग अभियान में कई लोगों से 6200 रुपया जुर्माना की राशि भी वसूली गई। तीन बटिया चौक पर लगे वाहन चेकिंग अभियान के कारण वाहन चालक पुलिस को देखते ही पुलिस के डर से अपने अपने वाहन को घुमा कर वापस जाते देखे गए। वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी को अपनी जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाना जरूरी है।

दो पहिया वाहन चालक जब भी अपने वाहन को लेकर निकले तो हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। अगर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोग वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं तो दुर्घटना के दौरान उसकी मौत भी हो सकती है।

वाहन चेकिंग करते पुलिसकर्मी ।
खबरें और भी हैं...