पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपसी रंजिश में युवक को चाकू मार किया घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार की देर रात्रि बांझीटांड़ गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। जख्मी युवक को ग्रामीणों के सहयोग से धरहरा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा जख्मी युवक प्राथमिक उपचार कर युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। जख्मी की बहन सावित्री देवी ने बताया कि बांझीटाँड़ में रमेश कुमार घर के पास ही डीजे बज रहा था। उसी दौरान छठु कोड़ा पुरानी रंजिश में चाकू मार कर जंंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि चाकू मारकर भाग रहे छठू कोड़ा को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुुुमार सिंह नेे बताया पीड़ित केे परिवार के द्वारा आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...