पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार, गया जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

असरगंज| असरगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित कलाली मोड़ से शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक असरगंज मुख्य बाजार के फुसना मोहल्ला निवासी नारायण यादव का पुत्र सनी कुमार बताया जाता है। जिसे मेडिकल जांच के लिए तारापुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि की। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शराब के नशे में एक युवक हंगामा एवं गाली-गलौज कर रहा थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद युवक को जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...