पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

06.21 से रात 08.45 तक होलिका दहन का शुभ मुर्हूत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के लिए लोग बाजार में जमकर रंग-गुलाल की खरीदारी कर रहे हैं। सोमवार को होलिका दहन होगा। पंडित कौशल किशोर पाठक ने बताया कि ठाकुर पंचांग के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06.21 से रात 08.45 तक है। जबकि मंगलवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। रविवार को असरगंज प्रखंड के जलालाबाद साप्ताहिक हाट में ग्राहकों की भीड़ से मुख्य बाजार असरगंज में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के किनारे अवस्थित दुकानदारों द्वारा पर्व से संबंधित सामानों की बिक्री के लिए दुकानें सजाइ गई हैं। जहां खरीदार पकवान की सामग्री के अलावा रंग, पिचकारी व मुखौटों की जमकर खरीदारी करते दिखे।

इधर ग्रामीण क्षेत्र में धूरखेली सोमवार को मनाया जाएगा और रात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। वहीं असरगंज प्रखंड क्षेत्र के कमरांय, सीमावर्ती गांव नारायणपुर सहित कई गांवों में रविवार को ही धूरखेली मनाया गया। इस संबंध में पंडित डॉक्टर मंगलनाथ पाठक ने बताया कि सोमवार की सायं काल के उपरांत रात्रि 08 बजकर 45 मिनट तक होलिका दहन का मुहूर्त है। उन्होंने आगे बताया कि होलिका दहन के दौरान शामिल लोगों के रोग, दुख और व्याधि का नाश एवं दरिद्रता दूर होती है। इसलिए होलिका दहन में हर परिवार को कुछ न कुछ जलावन देनी चाहिए। मंगलवार को प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। वहीं बाजार में कोरोनावायरस का रंग एवं गुलाल की बिक्री पर असर देखने को मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...