पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भागलपुर-सहरसा ट्रेन का बरियारपुर में ठहराव शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर से सहरसा और सहरसा से भागलपुर आने वाली ट्रेन का ठहराव बरियारपुर स्टेशन पर दिए जाने से यात्रियों में खुशी देखी गई। उक्त ट्रेन के ठहराव के बारे में जानकारी देते हुए बरियारपुर स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि भागलपुर से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बरियारपुर स्टेशन में 10:35 पर आगमन और 10:36 पर प्रस्थान करेगी। वही सहरसा से भागलपुर आने वाली पैसेंजर ट्रेन का आगमन बरियारपुर स्टेशन पर 17:22 में होगा जबकि प्रस्थान 17:23 में होगा। यह गाड़ी प्रतिदिन चलेगी, जिसका अधिकारिक ठहराव बरियारपुर स्टेशन पर रेल प्रशासन द्वारा दिया गया है।

बरियारपुर स्टेशन पर उक्त ट्रेन के ठहराव होने से यात्रियों में खुशी देखी गई। यात्री उमेश कुमार मंडल, गगन कुमार, सुबोध मंडल, राजू सिंह, प्रमोद सिंह, राजीव कुमार आदि ने बताया कि उक्त ट्रेन का ठहराव बरियारपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अत्यंत ही जरूरी था। इससे यात्रियों की तो सुविधा होगी ही साथ ही रेल को भी राजस्व की प्राप्ति होगी।

खबरें और भी हैं...