पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक जुलूस निकाल किया जाएगा तेजस्वी का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

19 मार्च को राजद नेता तेजस्वी यादव के बेरोजगारी हटाओ यात्रा को सफल बनाने के लिए मुंगेर में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा बैठकों का दौर चला। एक तरफ जिलाध्यक्ष देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, तो दूसरी तरफ महानगर राजद की बैठक प्रधान कार्यालय घोषी टोला में महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

घोषी टोला में आयोजित बैठक का संचालन सुबोध कुमार तांती ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव पंकज यादव, वरीय राजद नेता आदर्श कुमार राजा एवं मुन्ना सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर कहा कि यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के अलावे शहरी क्षेत्रों में सघन दौरा किया जाएगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सैयद जुनैद मखमुर ने कहा कि हजारों की संख्या में बेराेजगार नौजवान मोटर साइकिल जुलूस के साथ तेजस्वी यादव की अगुवानी करेंगे। इसके लिए 13 मार्च से लगातार
महानगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोेेजित बैठक का संचालन जिला प्रधान महासचिव बमबम यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमाेद यादव तथा प्रदेश महासचिव पंकज यादव, प्रो. विनय कुमार सुमन, संजय पासवान, अविनाश कुमार विद्यार्थी, मंटू शर्मा मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवकीनंदन सिंह ने कहा कि मुंगेर में हमारे नेता तेजस्वी यादव का पहला कार्यक्रम है। बेरोजगारी हटाओ यात्रा के तहत वे जमालपुर विधान सभा अंतर्गत जमालपुर के रेलवे इंटर कॉलेज के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। हजारों कार्यकर्ता उनके स्वागत में जिले से उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर राजद नेता धीरेन्द्र मंडल, बमबम यादव, रणधीर राय, साेहन यादव, हबीबुर रहमान, शहाब मल्लिक, मो. आबिद हुसैन, सुनील राय, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र यादव, अभिषेक दयाल, संदीप कुमार, राजेश नंद किलियार, विक्रम यादव आदि ने भी यात्रा सफल बनाने के लिए अपनी राय जाहिर की।

घोषी टोला में बैठक करते राजद कार्यकर्ता
खबरें और भी हैं...