पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Asarganj News Black Marketing Is Extracting Grains By Manipulating Posh Machine

पॉश मशीन में छेड़छाड़ कर अनाज निकाल कर रहे हैं कालाबाजारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली में अनियमितता का मामला लगातार प्रकाश में आ रहा है। जहां सरकार द्वारा कालाबाजारी रोकने हेतु प्रत्येक जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान पर ई- पॉश मशीन लगा दिया गया है। मशीन को लाभुकों को आधार कार्ड से जोड़ कर अनाज देने का प्रावधान है। किंतु पदाधिकारियों की मिलीभगत से मशीन में छेड़छाड़ करते हुए डीलरों द्वारा मैनुअल पद्धति से वैसे लाभुकों का अनाज निकाला जा रहा है जिसने अपना कार्ड पूर्व में जमा कर दिया है, जिस कारण उनका आधार कार्ड मशीन से लिंक नहीं है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मेवालाल चौधरी द्वारा विगत दिनों विधानसभा में प्रश्नकाल के समय सवाल उठाते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री से जवाब भी मांगा गया था। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा डीएम राजेश मीणा एवं अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर को लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया है। बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से डीलर एवं पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और डीलरों द्वारा खुलकर मनमानी किया जा रहा है। डीलरों द्वारा मैनुअल पद्धति से अनाज निकालकर खुलेआम कालाबाजारी किया जा रहा है तथा माफियाओं के माध्यम से खाद्य निगम के गोदाम में भेजा जा रहा है।

दूसरी ओर निष्क्रिय पदाधिकारियों का आलम यह है कि वर्षों पूर्व जब्त किए गए अनाज को जिसे सजुआ पंचायत के डीलर गौरी शंकर सहाय के यहां रखा गया था, उस अनाज का कोई अता पता नहीं है, जबकि उक्त डीलर का निधन हो चुका है।

खबरें और भी हैं...