दबंगों ने मारपीट कर तीन को किया जख्मी
जमालपुर | ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में दबंगों ने टिकियापाड़ा निवासी सुनील पासवान, शोभा देवी एवं संजना देवी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। तीनों जख्मी का इलाज जमालपुर पीएचसी में करवाया गया। जगदीशपुर निवासी विक्रम पासवान अपने दस अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडा एवं पिस्तौल के साथ टिकियापाड़ा पहुंच गाली-गलौज करने लगा। जब इसका विरोध सुनील पासवान ने किया तो विक्रम पासवान व उसके साथियों ने लाठी व डंडे से सुनील पासवान व उसके परिजन शोभा देवी एवं संजना देवी की पिटाई कर दी, जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए।