पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धरहरा बाजार में लगाया जाएगा सीसीटीवी कैमरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धरहरा बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान धरहरा बाजार के दुकानदारों ने शुक्रवार को एक बैठक की। दुकानदार भैरो प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बसंत साव ने चोरी की घटना पर रोक लगाने के लिए धरहरा बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव रखा।

सर्वसम्मति से धरहरा बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अभिनंदन कुमार, मनोज प्रसाद वर्मा, नरेश मंडल, श्रवण कुमार, वीर विक्रम कुमार, दिलीप कुमार वर्मा, राकेश रंजन,राजेश कुमार, राधे श्याम सिंह, मनीष कुमार,कुमार मनोज, धीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...