पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यात्रियाें की सुरक्षा के लिए लगवाएं सीसीटीवी : जीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व रेल के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा ने शनिवार को जमालपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म नंबर 1 सहित अनेक रेलवे कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर की विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। इसके बाद अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्टेशन परिसर में जितनी भी समस्याएं हैं उसका निष्पादन हर हाल में करें।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा हर हाल में लगवाएं। इस अवसर पर डीआरएम यतेंद्र कुमार, डीसीएम एसके लाल, सीएमडी केसी साहू, आरपीएफ आईजी एएन मिश्रा, कमांडेंट फ्रांसीसी शैली लोबो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निर्देश
खबरें और भी हैं...