पूर्व प्राचार्य डॉ. अमित की मौत पर जताया शोक
मुंगेर | जमालपुर कॉलेज, जमालपुर के पूर्व प्राचार्य एवं गणित विभागाध्यक्ष डा. अमित रंजन दास की असामयिक मौत पर मुंगेर एवं जमालपुर के बुद्धिजीवियों ने शोक व्यक्त किया है। दरअसल इन दिनों डा. दास कोलकाता में रह रहे थे। वहीं पर 11 मार्च को उन्हें ब्रेन हेमरेज होने पर कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर का ऑपरेशन भी किया गया। परन्तु उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत पर जमालपुर एवं मुंगेर के बुद्धिजीवियों ने शोक व्यक्त किया है। जमालपुर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. दिनेश हजारी, पूर्व प्राचार्य एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश साह, प्रो. राजीव नयन, प्रो. सुशीला कुमारी, संजीव मिश्रा, कमल किशोर आदि ने उनकी मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।