पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamalpur News Confusion Being Spread In The Name Of Development Government Fails On Every Front Mantu

विकास के नाम पर फैलाया जा रहा भ्रम, सरकार हर मोर्चे पर विफल: मंटू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेजस्वी आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक

जमालपुर शहर के वारोवाड़ी तला दुर्गा मंदिर में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर अध्यक्ष मंटू यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 19 मार्च को उच्च विद्यालय रामपुर के प्रांगण में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र तथा बिहार की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। विकास के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाई जा रही है। बेरोजगारी जैसी मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए युवाओं को ठगा जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सूबे में हत्या, बलात्कार, लूट सहित जघन्य अपराधों का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने को लेकर उनके नेता तेजस्वी यादव बेरोजगारी यात्रा पर जमालपुर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनके कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। इस अवसर पर नागेश्वर यादव, कन्हैया यादव, प्रतिमा चौरसिया, ब्रजमोहन, नरेश कुमार यादव, राजेश रमन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ता
खबरें और भी हैं...