पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिनेश कोड़ा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धरहरा | भाजपा नेता सह पूर्व नक्सली दिनेश कोड़ा हत्याकांड का अभियुक्त दिनेश यादव को पुलिस ने सफियाबाद पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मजहर मकबूल ने बताया कि एसटीएफ और साफ़ियासराय थाना की संयुक्त कार्रवाई में दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि सतघरवा निवासी दिनेश कोड़ा की हत्या 12 सितंबर को गला रेत कर दी गई थी। मृतक के पिता गरभू कोड़ा ने टिल्लाटांड गांव के 21 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। पुलिस अबतक पांच नामजदों को गिरफ्तार कर चुकी है।
खबरें और भी हैं...