- Hindi News
- National
- Jamalpur News Dm To Provide 06 Bed Isolation Ward For Suspected Corona Patients
कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए बना 06 बेड का आइसोलेशन वार्ड, जायजा लेकर डीएम ने दिए निर्देश
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में 06 बेड का नया आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। जिसे पूरी तरह सेन्सेटराइज कर दिया गया है। वार्ड में 10 पीपीटी प्रोटेक्शन कीट, सेनसेटराइज करने के लिए फ्यूमीगेटर मशीन, आवश्यक दवाएं तथा एन 95 मास्क उपलब्ध करा दिया गया है। शुक्रवार को डीएम राजेश मीणा ने आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया। साथ ही सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों को 14-15 दिन आइसोलेशन वार्ड में रख कर वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी की निगरानी में कोरेनटाइन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन मरीजों का कैसे रख रखाव करेगा इसके लिए एसओपी तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
मौके पर सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 500 पीपीटी कीट, 1000 एन 95 मास्क और 05 हजार नार्मल मास्क की व्यवस्था की गई है। बता दें कि गुरुवार को जमालपुर पीएचसी से कोरोना वायरस का एक संभावित मरीज रेफर होकर सदर अस्पताल पहुंचा था। जिसके बाद सिविल सर्जन के आदेश पर आनन-फानन में 06 बेड वाले डेंगू वार्ड को कोरोना वायरस का आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया था। उसी वार्ड में संभावित मरीज को रखा गया था। लेकिन वहां शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी। शुक्रवार को 06 बेड वाले एनसीडी कक्ष को कोरोना वायरस का आइसोलेशन बनाया गया। जिसमें शौचालय, पेयजल की व्यवस्था अंदर में ही है।
सभी को उपलब्ध कराएं सेनेटाइजर
कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइजर से हाथों की सफाई जरूरी है। सभी स्टाफ व चिकित्सकों को अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर उपलब्ध कराएं। संभावित मरीज का रखरखाव व उपचार कैसे हो इसके लिए एसओपी तैयार करें। राजेश मीणा, जिलाधिकारी, मुंगेर।
प्रोटोकाल किया जा रहा है तैयार
पीपीटी व एन 95 मास्क की व्यवस्था आइसोलेशन वार्ड में की गई है। सेनेटाइजर की व्यवस्था भी वार्ड में की गई है। संदिग्ध मरीज के इलाज के लिए प्रोटोकाल तैयार किया जा रहा है। डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, सीएस।
डीएम चप्पल में पर एसीएमओ जूते में
कोरोना वायरस के आइसोलेशन वार्ड के निरीक्षण के दौरान डीएम सहित अन्य अधिकारी जूता बाहर खोलकर हवाई चप्पल पहन कर वार्ड आए।लेकिन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एसीएमओ डॉ. अजय कुमार भारती जूता पहने ही डीएम के पीछे-पीछे वार्ड का भ्रमण करते नजर आए। बाद में डीएम को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने जमकर एसीएमओ की क्लास ली।
डॉक्टर व नर्स का तैयार किया जा रहा रोस्टर
वार्ड के लिए चिकित्सक व स्टाफ नर्स का रोस्टर तैयार किया जा रहा है, जहां संभावित मरीजों का रखरखाव 14-15 दिन तक किया जाएगा। डीएम के निरीक्षण के समय एडीएम विद्यानंद सिंह, प्रभारी डीडीसी राजेश कुमार, डीटीओ रामाशंकर, डीपीएम मो.नसीम आदि मौजूद थे। शुक्रवार को अस्पताल परिसर में फॉगिंग भी कराई गई।
कोरोना के लिए अलग वार्ड तो बना लेकिन ओपीडी या इमरजेंसी में कर्मियों या डॉक्टरों को सेनेटाइजर उपलब्ध नहीं कराया गया है। यहां तक कि पीपीटी प्रोटेक्शन किट व एन 95 मास्क भी नहीं दिया गया है। मरीजों को देखने के बाद लाइफबॉय साबुन से हाथ धोते हैं। कोई कोई कर्मी अपने साथ सेवलॉन सा डिटॉल लाते हैं, जिससे वे अपने हाथ साफ करते हैं। स्टाफ व चिकित्सक को सिर्फ जनरल मास्क मुहैया कराया गया है। संभावित मरीज का रखरखाव कैसे करना है इसके लिए प्रोटोकॉल तक नहीं बना है।
डॉक्टर व कर्मियों के लिए सेनेटाइजर नहीं
साबुन से हाथ धोते चिकित्सक।
03
शुक्रवार को एनसीडी कक्ष को बनाया गया कोरोना का नया वार्ड, लगा है छह बेड, सभी व्यवस्था की गई दुरुस्त
02
गुरुवार को आनन-फानन में डेंगू वार्ड को बनाया गया आइसोलेशन वार्ड, जहां नहीं थी शौचालय का व्यवस्था
01
फ्यूमीगेटर मशीन के साथ जरूरी दवाएं, पीपीटी प्रोटेक्शन किट व एन 95-मास्क वार्ड में मौजूद