पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dharhara News Dozens Of Rounds Of Firing And Stone Pelting Between Two Factions In Matadih

माताडीह में दो गुटों के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी और पत्थरबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार की देर रात्रि माताडीह रघुनाथपुर गांव में दो गुटों के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी और रोड़ेबाजी हुई। रोड़ेबाजी में एक महिला जख्मी हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में यादव और मंडल के बीच व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस रात से ही कैंप कर रही है। मामले को शांत करने के लिए एसआई नृपेंद्र कुमार सिंह ने दोनों गुट के लोगों को आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि 9 मार्च को रघुनाथपुर गांव के एक समुदाय के युवक ने अतिपिछड़ी जाति के मोरका, टटिया जलाने के साथ ही प्याज के फसल को बर्बाद कर दिया था। इसी विवाद को लेकर दोनों समुदायों के बीच तनाव गहराने पर गुरुवार की देर रात एक जाति विशेष के लोगों ने अतिपिछड़ी मंडल जाति के घरों पर रोड़ेबाजी के साथ ही गोलीबारी की। रात्रि में अचानक हुई गोलीबारी व रोड़ेबाजी से अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक समूह से करीब दर्जन गोलियां चलाई गई। हालांकि गोलीबारी में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। लेकिन पत्थर लगने से बालेश्वर मंडल की प|ी जख्मी हो गई।

अभी तक किसी पक्ष से नहीं हुई शिकायत

घटना के बाद रघुनाथपुर गांव में तनाव व्याप्त है। घटना के एक समुदाय के लोगों में दहशत व्याप्त है। गोलीबारी और रोड़ेबाजी करनेवालों के नाम बताने से भी झिझक रहे हैं। धरहरा थानाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि पुलिसबल को तैनात किया गया है। अभी तक किसी पक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।

लोगों को समझाते पुलिस पदाधिकारी।

पुलिस के सामने अंजाम भुगतने की धमकी

ग्रामीणों ने बताया कि हमलावरों ने ब्रह्मदेव मंडल के घर पर ताबड़तोड़ गोली चलाने के साथ ही दरवाजा खिड़की को भी तोड़ दिया। वहीं बरय मंडल, अरुण मंडल, जयहिंद मंडल को लाठी, ईट, पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दबंग समुदाय के लोग गांव की लड़की से छेड़खानी के साथ ही रास्ता भी रोक दिया जाता है। इसका विरोध करने पर अक्सर यहां मारपीट की जाती है। सुबह में पुलिस के सामने भी दबंग जाति के लोग केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे।
खबरें और भी हैं...