पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamalpur News Effigy Burnt To Demand Investigation Into Scam In Clerk Promotion

क्लर्क प्रमोशन में हुए घोटाले की जांच की मांग पर फूंका पुतला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेल इंजन कारखाना में क्लर्क प्रमोशन में घोटाला का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर आक्रोशित जमालपुर पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव चंदन पासवान के नेतृत्व में सदस्यों ने जुबली बेल चौक पर रेल मंत्री का पुतला दहन किया। रेल मंत्री का पुतला दहन करने के पूर्व एसोसिएशन के सचिव चंदन पासवान एवं उपाध्यक्ष बमबम यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने जुबली बेल चौक पर जमकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि कारखाना में हुए क्लर्क प्रमोशन मामले में हुई रिश्वतखोरी की जांच सीबीआई से कराई जाए। राइट्स कंपनी के द्वारा किए गए अप्रेंटिस कर्मियों की बहाली किस आधार पर कराई गई। इसकी भी जांच उच्च स्तरीय पर होने के साथ-साथ इसमें
शामिल भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तारी की जाए।

वहीं कोषाध्यक्ष धीरेंद्र मंडल ने कहा कि आज कारखाना के अंदर ठेकेदारी प्रथा इस कदर हावी है कि यहां के अधिकारी कमीशन के पैसे से मालामाल होते हुए चल अचल संपत्ति जहां-तहां अर्जित कर अकूत संपत्ति बना ली है। ऐसे तमाम पदाधिकारियों को चिन्हित कर सीबीआई से जांच कराई जाए। जब तक कारखाना से ऐसे पदाधिकारियों का तबादला नहीं हो जाता तब तक एसोसिएशन विरोध, प्रदर्शन व आंदोलन जारी रखेगी। मौके पर सुभाष वर्मा, दीपक, विष्णु, सुमन, सुनील कुमार, अजय चंद्रा, पवन कुमार, सिंटू गुप्ता, विकास पंडित के अलावा कई शामिल थे।

रेल मंत्री के पुतले के साथ प्रदर्शन करते जमालपुर पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।
खबरें और भी हैं...