पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रखंड कार्यालय पर बिजली विभाग का 2 लाख बकाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकाया भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कटेगा कनेक्शन, भेजा गया नोटिस

विद्युत विभाग एक ओर जहां उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने के लिए प्रयासरत है। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक भवनों में जल रही बिजली के बकाया बिल का भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्रशासनिक भवनों के अलावा कई प्राइवेट भवनों का भी बकाया बिल का भुगतान विभाग को नहीं हो पा रहा है।

विद्युत विभाग ऐसे सभी सरकारी व गैर सरकारी भवन का विद्युत कनेक्शन काटकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस भेज दिया गया है, बकाया बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया जाएगा। बरियारपुर के कनीय अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि सरकारी कार्यालयों के अलावा कई निजी भवनों में विद्युत आपूर्ति का लाखों रुपए का बिल बकाया है, जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में विभाग की ओर से ऐसे भवनों को चिह्नित कर विभागीय निर्देशानुसार विद्युत कनेक्शन काटकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बरियारपुर प्रखंड कार्यालय पर 2 लाख, बरियारपुर बाजार निवासी लड्डू छपरिया पर 90000, ब्रह्म स्थान निवासी कपिल देव मंडल के पर 93000, महादेवा निवासी उजाला देवी पर 63210, बस स्टैंड निवासी भुवनेश्वर साह 80996, चंद्रशेखर कुमार पर 134000, हाई स्कूल टोला निवासी किशन साह पर 55416, सीताराम रजक पर 80461, अवधेश गुप्ता पर 64803, कलारामपुर निवासी दीपिका ढाबा टिंकू कुमार पर 144500 रुपया बकाया है।

खबरें और भी हैं...