अपने अंदर के छिपे अहंकार को समाप्त करें सभी लोग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमालपुर इकाई द्वारा नगर परिषद कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ “होली मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। नगर इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विभाग संयोजक विक्की आनंद, जिला प्रमुख शंकर सिंह, संगठन मंत्री सुमित मेहता, नगर मंत्री सुभाष मंडल, लखीसराय जिला संयोजक मनीष यादव, सुनील बिंद ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में अबीर-गुलाल अर्पित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केसरिया अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
वहीं शंकर सिंह ने छात्रों से कहा कि सभी इसी तरह से एकजुट होकर खुशी से रहें। एकजुटता में ही संगठन की मजबूती है। विभाग संयोजक बिक्की आनंद ने कार्यकर्ताओं से इस वर्ष होली के दौरान सामाजिक कार्यों में भागीदारी लेने तथा युवाओं को नशा मुक्त करने के लिए कार्य करने की अपील की। वही सुमित मेहता ने कहा कि छात्रों को होली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए समाज के आने वाली पीढी को प्रेरणा देने की बात कही। सुभाष मंडल ने कहा कि, होली अहंकार के दहन पर मनाई जाने वाली खुशी है अतः आज हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने अंदर के छिपे अहंकार को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के ऊपर अबीर लगाते हुए मिलकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के जमकर नारे लगाए। वही राज रंजन और अमन गुप्ता ने ढोलक और हारमोनियम की तान पर “एक थो मारो नंदगोपाल” नामक गीत गाकर छात्रों को भावविभोर कर दिया। तो वहीं साकेत स्मार्ट और धुर्व ने होली मिलन समारोह के दौरान “जोगीरा” गाकर छात्र-छात्राओं को मस्ती करने का अवसर प्रदान किया। मौके पर विशाल, विकाश, मयंक शर्मा, मुकेश, राजकुमार, अंशुमान, संजीव सत्या, मौजूद थे।
होली मिलन समारोह में झूमते अखिल भारतीय परिषद के सदस्य।