पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamalpur News Flies Of Instructions Liquor Was Sold Openly Bullets Kept Running

निर्देशों की उड़ी धज्जियां, खुलेआम बिकती रही शराब, चलती रही गोलियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वाधिक रक्त रंजित रहा मुफ्फसिल थाना इलाका


होली के मौके पर एसपी लिपि सिंह का लॉ एंड ऑर्डर हांफता नजर आया। खुलेआम प्रतिबंधित डीजे बजती रही, पिचकारी से रंगों के साथ बंदूक से गोलियां भी बरसती रही। चोरी-छिपे कई जगहों पर शराब बिकती रही। लोग शराब के नशे में थिरकते नजर आए। ऐसे तो जिले के सभी थाना क्षेत्रों में छिटपुट घटनाएं घटी लेकर सर्वाधिक घटनाएं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी में घटी। यहां रक्तरंजित होली खेली गई। वहीं खुलेआम शराब की बिक्री होती रही और डीजे के धुन पर लोग थिरकते भी नजर आए। बताते चलें कि एसपी ने लिपि सिंह ने होली को लेकर के विभिन्न थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। लेकिन उनके ही कनीय अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के कारण कई जगहों पर रंग और अबीर के साथ गोलियां भी बरसती रही।

सर्वाधिक आपराधिक मामले मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ही घटी। यहां गोलियां बरसती रही और शराब के नशे के लोग मस्त भी नजर आए। शिवगंज शीतलपुर में जमीनी विवाद में दो भाईयों के बीच जमकर पथराव हुआ। वहीं नौवागढी में जमकर गोलियां भी चली। गोलीबारी की इस घटना में जहां कार्तिक चौधरी की मौत हो गई। वहीं जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह तारापुर दियारा पंचायत के 05 नंबर वार्ड सदस्य रवीश पासवान गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आपराधिक तत्व खुलेआम तोड़ते रहे कानून

जमालपुर क्षेत्र में भी खुलेआम अवैध शराब की बिक्री होती रही और आपराधिक तत्व शराब की नशे में नंगा नाच करते रहे। होली के दिन फरीदपुर ओपी अंतर्गत करें दो शराबियों को छोटी केशोपुर से शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा 05 अवैध कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत किया। ऐसे तो रेल नगरी जमालपुर में अलग ही आईपीएस अधिकारी हैं। जमालपुर रेल जिला माना जाता है। लेकिन यहां रेल मार्ग से भी शराब के धंधे होते हैं। एसपी लिपि सिंह का जलवा जमालपुर में देखने को नहीं मिला।

जिले में नहीं दिखा शराबबंदी का असर

सपा अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि होली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शराबबंदी कानून कहीं नजर नहीं आया। यहां खुलेआम पुलिस की नजरों के सामने ही शराब बिकती रही और गोलियां भी बरसती रही। राजद के जिलाध्यक्ष देवकी नंदन सिंह सहित अन्य नेताओं ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब बंदी कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिर्फ ढकोसला है। पहले तो लाइसेंसी दुकान में शराब मिलता था अब तो बेडरूम में ही शराब की सप्लाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...