पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रूट बदलाव की सूची हासिल कर ट्रेनों की सुरक्षा करें दुरुस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेल एसपी कार्यालय में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर गुरुवार को रेल थानाध्यक्षों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता एसआरपी अमीर जावेद ने की। बैठक में आगामी 18 मार्च से किऊल स्टेशन में होने वाले आरआरआई कार्य आरंभ होने एवं विधि व्यवस्था सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए एसआरपी ने कहा कि आगामी 8 मार्च से किऊल स्टेशन में आरआरआई कार्य आरंभ होने से ट्रेनों के रूट में बदलाव आएगा। इसलिए वैसी परिस्थिति को देखते हुए इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त होनी चाहिए।

उन्होंने ट्रेनों के परिचालन के बदलाव की पूरी जानकारी रेल विभाग से हासिल कर उक्त ट्रेनों में सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया। ताकि ट्रेन में सवार यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने होली पर्व में रेल खंडों में किसी प्रकार की वारदात नहीं होने पर सभी थानाध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि थाने में लंबित कांडों का निष्पादन समय से सुनिश्चित करें। इस कार्य में शिथिलता बरती गई तो वैसे पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी।

थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने थाने में फरार अपराधियों की सूची बनाकर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। बैठक में सभी रेल थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...