पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Asarganj News Holi Of Tarapur Is An Example Of Mutual Harmony And Unity Avoid Chemical Colors Former Minister

आपसी सद्भाव व एकता की मिसाल है तारापुर की होली, केमिकल युक्त रंगों से करें परहेज : पूर्व मंत्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंग क्षेत्रीय संवाददाता संघ तारापुर द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में तारापुर स्थित कांवरिया धर्मशाला में किया गया। जबकि संचालन का कार्य संघ के सचिव संजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गणेश पासवान एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्री मिश्र के स्वागत भाषण से किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक उमाशंकर सिंह द्वारा हास्य व्यंग्य कई कविताएं तो पत्रकार दुर्गेश सिंह के द्वारा होली के गीत एवं आनंद चौहान के होली गीत गाकर उपस्थित लोगो को होली के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शकुनी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि तारापुर सदा से आपसी सौहार्द के लिए जाना जाता हैं। यहां हिन्दू-मुस्लिम सभी एक दूसरे के त्योहार में मिलकर भाग लेते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक केमिकल युक्त रंग व गुलाल से बचने की सलाह दी।

पूर्व विधायक गणेश पासवान ने गाया झूमर

मौके पर पिंकी कुमारी ने भी होली की बधाई दिया तो पूर्व विधायक गणेश पासवान ने होली के झूमर गाकर युवाओं को यह बताने का काम किया कि भारत की पुरानी संस्कृति में किस प्रकार लोग एक दूसरे से मिलकर उन्हें गीत के माध्यम से बधाई देते थे और लोगो ने जमकर गीत पर थिरके और कहा कि होली में बुढवा भी देवर लागे जैसी कहावत लागू होती है। कार्यक्रम में पारामाउण्ट एकेडमी के प्रबंध निदेशक वेदानंद झा, निदेशक महेश सिंह ने भी कुमार विश्वास के चंद कविता अपने अंदाज में गाकर लोगों को मदमस्त कर दिया। मौके पर राजद नेता मंटू यादव, भाजपा नेता कुमार प्रणय, लोजपा नेता मिथिलेश कुमार सिंह, प्रमुख संजय कुमार सिंह, बीडीओ श्याम कुमार, सीओ अजय कुमार सरकार, एमओ शकील शहजाद, कनीय अभियंता जितेन्द्र कुमार, विधिज्ञ संध के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा, चंदर सिंह राकेश, निर्मल कुमार सिंह, मौजूद थे।

होली मिलन समारोह में उपस्थित युवा ट्रस्ट के सदस्य।

होली मिलन में दिया स्वच्छता का संदेश

ढोल-मजीरों की धुन पर थिरकते रहेे लोग| कार्यक्रम में तारापुर, असरगंज, संग्रामपुर, सुल्तानगंज, हवेली खडगपुर, टेटिया बम्बर, शंभूगंज, सुल्तानगंज, शाहकुंड के विभिन्न समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक चैनल के संवाददाता तथा जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण शामिल हुए। होली मिलन में जमकर लोगों ढोल एवं मंजीरो की धुन पर अंगिका होली की गीत गाए एवं अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए।

होली मिलन समारोह में मंचासीन अतिथि।

तारापुर | युवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक धर्मवीर भारती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को हर्बल रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी, आयोजक द्वारा उपस्थित लोगों को वर्तमान में फैल रहे कोराना वाइरस के प्रति सचेत करते हुए इस भयानक संक्रमण से बचाव हेतु साफ सुथरे हाथों से गुलाल रंगों का इस्तेमाल किया गया। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ही हाथों को अच्छे से साफ करने लिए डिटॉल हैंड वाश शॉप की व्यवस्था की गई थी। स्वच्छता के लिहाज से बड़ा संदेश दिया गया। होली मिलन समारोह मे युवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित गजल संगीत कार्यक्रम में लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। रंगारंग कार्यक्रम में पैक्स अध्‍यक्ष प्रवीन चौधरी,रविरंजन कुमार,पन्ना सिंह, चंद्रशेखर विष्णु,अशोक दास, रामचरित्र ताँती,संतोष कु राय,शंभु चौधरी,संजय रजक,मनमोहन चौधरी, बालदेव कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...