पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति ने खाया भांग तो पत्नी ने जहर खा दी जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव में मना करने के बावजूद पति द्वारा भांग खाने से गुस्साई 25 वर्षीय महिला पूजा कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार पूजा होली के मौके पर पति गौतम सिंह को नशा पान करने से लगातार मना कर रही थी। परंतु प|ी द्वारा मना करने के बावजूद पति गौतम सिंह ने भांग खा ली, जिससे गुस्साई पूजा कुमारी ने सल्फास की गोली खा ली। गंभीर अवस्था में पूजा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौतम ने बताया कि प|ी द्वारा मना करने के बावजूद उसने होली के मौके पर भांग खा लिया था जिस वजह से प|ी गुस्सा हो गई और घर में रखी सल्फास की गोली खा ली। उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी वर्तमान में उसे 3 बच्चे भी हैं।

धरहरा
खबरें और भी हैं...