पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भागवत कथा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिव्य ज्योति जागृति मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को भागवत कथा काे लेकर मध्य विद्यालय रामपुर से 108 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा को मुख्य अतिथि बीडीओ राजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जय श्री राम और श्रीकृष्ण का जय घोष लगाते हुए सभी महिलाएं भागवत स्थल से अवंतिका मोड़ जुबली चौक सहित मुख्य बाजार का भ्रमण कर भागवत कथा स्थल पहुंची।

स्वामी शुक्रानंद महाराज ने बताया की मध्य विद्यालय रामपुर के समीप आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के शुभारंभ पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में स्वामी संत सदानंद महाराज, राजन सिंह, रानी सिंह, मंटू, रिंकी देवी, शंकर सिंह, कृष्णा मंडल, इंद्रमोहन झा, बबीता देवी, जया देवी सहित 108 महिलाएं व अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा

तारापुर : तारापुर प्रखंड क्षेत्र के धोबई गांव में आयोजित हो रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ काे लेकर शुक्रवार को र|ेश्वर नाथ महादेव मंदिर रणगांव परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा आयोजित की गई। जिसमें कुल 151 कन्याओं ने अपने-अपने सिर पर पवित्र कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। वहीं यह शोभा यात्रा गाजे-बाजे एवं ढोल-नगाड़े के साथ रणगांव होते हुए पूरे धोबई गांव का परिभ्रमण कर यज्ञ परिसर पहुंची। कलश यात्रा में महिला-पुरुषों के साथ स्वामी पथिक जी महाराज के परम शिष्य सुबोधानंद जी महाराज भी पैदल चल रहे थे। वहीं जगह-जगह ग्रामीणों ने शोभायात्रा में शामिल कन्याओं के बीच शरबत एवं फल वितरित किया।

कलश शोभा यात्रा मंे शामिल श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...