पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मायागंज से भागा काेराेना का संदिग्ध मरीज रिंकेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती मुंगेर से आए काेराेना के संदिग्ध 30 वर्षीय मर्चेंट नेवी के जवान रिंकेश कुमार के भागने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हांगकांग से लौटे जवान रिंकेश का शुक्रवार को सैंपल लिया गया था। डाॅक्टराें ने उसे दाे दिनाें तक निगरानी में रखने के लिए वार्ड में भर्ती किया था, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद वह भाग गया। उसकी रिपोर्ट आने में दो-तीन दिन लगेंगे। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा चिंतित है कि यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तब क्या होगा?

मामले की गंभीरता देखकर अस्पताल अधीक्षक रामचरित्र मंडल ने मुंगेर के सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव और डब्ल्यूएचओ को पूरी जानकारी से अवगत कराते हुए त्राहिमाम संदेश भेजा है। अब पूरा स्वास्थ्य महकमा रिंकेश को ढूंढने में लगा है। रिंकेश को सांस लेने में तकलीफ हाे रही थी। खांसी भी थी। इसलिए उन्हें जमालपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे मुंगेर सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। ब्लड सैंपल के लिए रिंकेश को शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया था। हालांकि उसमें काेरोना के सभी लक्षण नहीं मिले थे। नाेडल पदाधिकारी डाॅ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि अब तक 6 संदिग्धाें की जांच रिपाेर्ट निगेटिव अाई है। हांगकांग से आए युवक की रिपोर्ट नहीं आई है।

हड़कंप
खबरें और भी हैं...