वकीलों ने एक-दूसरे को दी होली की बधाई
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के द्वारा रविवार को जमालपुर के बंगाली दुर्गा स्थान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर लोक अभियोजक मनोज कुमार सरोज ने की। इस समारोह में उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जिसमें जिला सचिव वरुण कुमार मंडल, संतोष पटेल, राजकिशोर लाल, प्रवण कुमार चौरसिया, देवानंद मिश्रा, नीलम भगत, सुबोध मंडल, निर्मल सहित सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।