पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोगों को पोषण के लिए किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोषण पखवाड़ा पर जमालपुर प्रखंड अंतर्गत विजयनगर गांव के तीन आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया। केन्द्र संख्या 41 की सेविका मीरा देवी, 193 की सेविका सरिता कुमारी व 211 की सेविका क्रांति कुसुम शर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने पोषण जागरूकता रैली निकाली।

रैली पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने हमें हमारा बचपन प्यार, पोषण है अधिकार हमारा, जैसे कई नारे लगाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया। रैली के उपरान्त सेविका द्वारा महिलाओं को पोषण के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर सहायिका अनिता देवी, प्रेमलता देवी सहित केन्द्र के छोटे छोटे बच्चे व महिलाएं उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...