पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bariarpur News Mahamrityunjaya Chanting For The Health Benefits Of Corona Victims

कोरोना पीड़ितों के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्यंजय जाप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस पीड़ितों के स्वास्थ्य लाभ को लेकर कल्याण टोला गांव स्थित नंदकुमार मंडल के आवास पर बुधवार को महामृत्यंजय जाप का अायोजन किया गया। जिसका नेतृत्व भाजपा नेता धमेंद्र कुमार गुप्ता ने किया।

इस दौरान कई लोग महामृत्यंजय जाप में शामिल हुए और हवन किया। गुप्ता ने कहा कि कोरोना के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी ही बचाव है। जरूरी है कि सभी लोग इस बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पीड़ितों के बचाव के लिए ही सामाजिक स्तर पर महामृत्युंजय जाप का अायोजन किया गया है। इस क्रम में सुलोचना देवी, कबीर कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित कई लोगों ने हवन करते हुए कोरोना पीड़ितों के लिए दुआ मांगी।

कोरोना के कहर से बचने के लिए बरियारपुर में हवन करते लोग।
खबरें और भी हैं...