- Hindi News
- National
- Bariarpur News Memorandum To Be Given To Sunit Gm Of Eastern Railway For The Route Near Rishikund H
ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप रास्ते के लिए पूर्व रेल के जीएम सुनीत को दिया जाएगा ज्ञापन
रतनपुर और बरियारपुर रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित ऋषि कुंड हॉल्ट और बरियारपुर स्टेशन पर यात्री सुविधा एवं ऋषि कुंड हॉल्ट के समीप रेल प्रशासन द्वारा रास्ता की मांग को लेकर ऋषि कुंड विकास मंच बरियारपुर की ओर से जीएम के जमालपुर आगमन पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इसकी जानकारी देते ऋषि कुंड विकास मंच के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने दी। बताया कि ऋषि कुंड हॉल्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था रेलवे के द्वारा नहीं किया गया है। हॉल्ट के समीप रेल द्वारा रास्ता नहीं दिए जाने के कारण आए दिन लोग पटरी को पार करने के दौरान दुर्घटना का शिकार होते हैं। ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप रास्ते की मांग को लेकर ऋषि कुंड विकास मंच आमरण अनशन सहित कई आंदोलन भी कर चुका है।
जर्जर ऋषिकुंड हॉल्ट।