पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 दिनों से लापता रही नाबालिग लड़की मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

15 दिन पूर्व असरगंज बाजार एवं रहमतपुर से शादी की नीयत से गायब हुई नाबालिग लड़कियां पुलिस दबिश के बीच गुरुवार की शाम असरगंज थाना पहुंची। थाना पहुंची दोनोंं नाबालिग लड़कियों को महिला हवलदार चंद्रवती कुंवर की अभिरक्षा में मुंगेर न्यायालय शुक्रवार को ले जाया गया। जहां न्यायालय में भादवि की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। मालूम हो कि नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा थाने में शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज कराया गया था।

बेराई गांव निवासी अनिल कुमार भारती के पुत्र सनी कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। पुलिस दबिश के बीच गुरुवार की शाम दोनों नाबालिग लड़कियां असरगंज थाना पहुंची।

खबरें और भी हैं...