पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamalpur News Mungrauda Middle School To Get High School Status Soon Shailesh Kumar

मुंगरौड़ा मध्य विद्यालय को शीघ्र मिलेगा उच्च विद्यालय का दर्जा : शैलेश कुमार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए वचनबद्ध है, इसके लिए सरकार ने शिक्षण व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया है। राज्य सरकार छात्र-छात्राओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। छात्र-छात्राओं को उच्चतर माध्यमिक तक की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए प्रत्येक पंचायत में उच्च विद्यालय व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है।

सरकार का मानना है कि शिक्षा के विकास से ही राज्य व देश का विकास संभव है। उक्त बातें सूबे के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जमालपुर पहुंचने के दौरान स्थानीय लोगों से कही। इस दौरान वार्ड पार्षद आलोक कुमार के आवास पर बद्दीपाड़ा में स्थानीय लोगों की समस्या से रूबरू हुए। समस्या सुनने के बाद उन्होंने कहा कि मुंगरौड़ा नं 1 विद्यालय को जल्द ही उच्च विद्यालय का दर्जा मिल जाएगा। लड़कियों की उच्च शिक्षा में आ रही परेशानी की स्थानीय लोगों की मांग पर मंत्री ने मुंगरौड़ा नं 1 मध्य विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और विद्यालय को जल्द ही उच्च विद्यालय का दर्जा दिलवाने की बात कही। उन्होंने विद्यालय की घेराबंदी को लेकर 07 लाख रुपये देने की बात भी कही। बताया कि क्षेत्र के बच्चियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने को लेकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी।

जमालपुर वार्ड नंबर 13 में लोगों की समस्या सुनते मंत्री शैलेश कुमार।
खबरें और भी हैं...