लापरवाही : मौत के मुंह से गुजर किसान जाते हैं खेत
बांस से लटकाया तार, पांच फीट की ऊंचाई पर लटक रहे
_photocaption_सात निश्चय योजना के तहत जिला में भले ही हर घर बिजली कनेक्शन जिला में पूर्णरूपेण घोषित बिजली विभाग के द्वारा कर दिया गया। लेकिन जल्दबाजी काम करने के चक्कर में ग्रामीण क्षेत्र में आज भी कई ऐसे जगह हैं, जहां की बिजली पोल नहीं रहने के कारण बांस एवं वृक्ष के सहारे बिजली का तार खिंचा गया है। जमालपुर प्रखंड के पाटम पूर्वी पंचायत के महमदा गांव बहियार में बांस एवं वृक्ष के सहारे बिजली का तार खिंचा गया है। वहीं पाटम पश्चमी पंचायत में भी कई जगह जमीन पर बिजली तार लटका हुआ है। जबकि केबल लिकेज रहने के कारण कई बार किसान करेंट की चपेट में आकर झुलस गए हैं। इतना ही नहीं शॉट सर्किट के कारण तैयार फसल भी जलकर नष्ट हो गया है। समय रहते अगर विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो करंट की चपेट में आने से कभी भी मजदूर किसान की मौत हो सकती है।*photocaption*
चेतन कुमार झा
फोटो स्टोरी