रंगदारी मांगने के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज
असरगंज | दुकानदारों से रंगदारी मांगने के मामले में असरगंज थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। इस मामले में असरगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक पंजियारा के आवेदन पर असरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें स्थानीय अपराधी श्याम साह द्वारा 7 दुकानदारों से रंगदारी मांगने की बात कही गई है। जिसमें रहमतपुर निवासी दुकानदार सहदेव पूर्वे ने उक्त अपराधी पर 501 रुपया लेने की जानकारी दी है। शेष अन्य दुकानदारों ने महीने में हजार एवं पांच सौ रुपया बतौर रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर दुकान बंद करवाने की धमकी देने की बात आवेदन में कही है।