पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटेल समाज को संगठित होने की जरूरत : वासुदेव पुरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमालपुर | जिला पटेल संघ की ओर से रविवार को रेलवे सिनेमा हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती देवी, विशिष्ट अतिथि कुमोद देवी, वार्ड परिषद दिलीप मंडल, आलोक कुमार, चित्रलेखा देवी एवं श्वेता सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष वासुदेव पुरी ने कहा कि आज हम सबों को संगठित होने की जरूरत है।

संगठन मजबूती के लिए आपस में एक दूसरे का तालमेल बहुत जरूरी है इसके बाद ही हम सबकाे अधिकार मिलेगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शराबबंदी के समर्थन में लघु नाटक का मंचन किया गया।
खबरें और भी हैं...