चुनाव से पहले ही अमैया में पैक्स प्रबंधक ने दिया इस्तीफा
अमैया पैक्स कार्यकारिणी के प्रबंधक दिवाकर सिंह ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रबंधक दिवाकर सिंह ने इस्तीफे में पारिवारिक कारण की चर्चा की है। निर्वाचन आयोग द्वारा पैक्स चुनाव की घोषणा कर दी गई है। अमैया पैक्स का चुनाव 17 अप्रैल को निर्धारित है। पैक्स चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। बीसीओ ने बताया कि 17 मार्च तक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में मतदाता सूची में दावा आपत्ति किया जा सकेगा। अमैया पैक्स में कुल 1900 मतदाता है। मालूम हो कि असरगंज प्रखंड में 7 पैक्स कार्यरत है। जिनमें पांच का चुनाव हो चुका है। जोरारी पैक्स का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है।