पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamalpur News Relatives Of Former University Workers Sitting On Dharna For Compassionate Benefits

अनुकंपा लाभ के लिए धरने पर बैठे पूर्व विवि कर्मियों के परिजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुकंपा लाभ के लिए मुंगेर विवि के 13 पूर्व कर्मियों के आश्रित गुरुवार को विवि के मुख्य प्रवेश द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरनार्थियों ने कहा कि जबतक हमे अनुकंपा पर नियुक्ति नहीं मिलेगी तबतक हमारा धरना जारी रहेगा। धरनार्थियों ने बताया कि अनुकंपा पर नियुक्ति को लेकर विवि में संबंधित दस्तावेज भी बहुत पहले जमा कर दिया गया है। लेकिन लंबे समय से हमारी मांग को अनसुना कर दिया गया है। नवटोलिया के रौशन भारती ने बताया कि पिताजी मृत्यु कैंसर से हो गई। उनके इलाज में लाखों रुपये कर्ज हो गए। पिता की मृत्यु के बाद बकाये राशि का विवि ने भुगतान नहीं किया है। महाजनों के ताने से हमलोग छिपते रहते हैं। यही हाल सुदीश कुमार रमन, नीतीश कुमार, हेमंत कुमार, देव कुमार राउत, अमित कुमार आदि के परिवार का है। गुरुवार को धरने पर 12 आश्रित उपस्थित थे। कुलसचिव ने कहा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए प्रयास जारी हैं।

अनुकंपा के आश्रितों की सूची

नाम पिता का नाम कॉलेज

नीतीश कुमार अजय कुमार जेआरएस कॉलेज, जमालपुर

देव कुमार राउत टारजन राउत आरडी एंड डीजे काॅलेज, मुंगेर

रौशन भारती योगेन्द्र यादव जेआरएस कॉलेज, जमालपुर

सुदीश कुमार रमन जगदीश राम आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर

मुकेश कुमार घुरन महतो केएमडी कॉलेज, परबत्ता

अमन कुमार रामनरेश सिंह आरडी कॉलेज, शेखपुरा

निरंजन कुमार रामस्वरूप मंडल आरएस कॉलेज, तारापुर

हेमंत कुमार श्रीकांत मिश्रा आरएस काॅलेज, तारापुर

कुंदन कुमार 00000000 एसकेअार कॉलेज,

श्रीराम चौधरी मनोरमा देवी केएमडी काॅलेज, परबत्ता

बबलू साह सुरेश साह केएमडी कॉलेज, परबत्ता

मो. मंसूर शहजाद अहमद केएमडी कॉलेज, परबत्ता

अनिश्चीत कालीन धरना पर बैठे आश्रित।
खबरें और भी हैं...