- Hindi News
- National
- Asarganj News Seven Businessmen Asked For Extortion Threatened To Close Shop
सात व्यवसायियों से मांगी रंगदारी दी दुकान बंद कराने की धमकी
बुधवार की देर शाम एक स्थानीय अपराधी द्वारा असरगंज में सात दुकानदारों से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। जिस संबंध में दुकानदार क्रमश: नंदकिशोर साह उर्फ नंदू, अंशु कुमार, मनोज कुमार पूर्वे, विनय कुमार मिश्र, सुनील पूर्वे, प्रदीप कुमार, सहदेव पूर्वे ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि असरगंज बाजार निवासी स्व. परमानंद साह के पुत्र श्याम साह द्वारा बुधवार की शाम जबरन हम लोगों से रंगदारी वसूला गया है। विरोध करने पर उसने हम लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए दुकान बंद कराने की धमकी भी दिया है।
रंगदारी मांगे जाने की जानकारी होते ही मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स असरगंज शाखा के अध्यक्ष अशोक पंजियारा एवं सचिव लाल बहादुर के नेतृत्व में देव केजरीवाल की दुकान पर आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। जहां बैठक में उपस्थित लगभग आठ दर्जन से अधिक व्यवसायियों ने रंगदारी मांगने के प्रति आक्रोश प्रकट किया। बैठक में असरगंज पंचायत के मुखिया प्रो. दिलीप कुमार रंजन भी उपस्थित थे।
नहीं हुई कार्रवाई तो होगा आंदोलन
चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर रंगदारी मांगने के आरोपित अपराधी के स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो व्यवसायी वर्ग आंदोलन को बाध्य होगा। अध्यक्ष अशोक पंजियारा के नेतृत्व में पीड़ित सातों दुकानदारों ने असरगंज थाने में उक्त मनचले अपराधी पर कार्रवाई करने को लेकर आवेदन दिया है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स असरगंज शाखा की आपातकालीन बैठक।